फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रबंध निदेशक ने की बिजली के बचत की अपील की

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बिजली निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने उपभोक्ताओं से ऊर्जा संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर न केवल बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बिजली वितरण निगमों द्वारा जारी जागरूकता संदेश में उपभोक्ताओं को ऊर्जा दक्ष एलईडी बल्बों के उपयोग, अनावश्यक रूप से चल रहे विद्युत उपकरणों को बंद रखने व उपयोग में न होने पर चार्जर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकालने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही ऊर्जा दक्ष उपकरणों को प्राथमिकता देने, भवनों की छत एवं दीवारों का उचित इन्सुलेशन कराने व सौर ऊर्जा को अपनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि एयर कंडीशनर (एसी) का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रखने से ऊर्जा की बचत की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें