मानेसर। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंची और डॉक्टरों से परामर्श लेकर आवश्यक जांच कराई। भांगरौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 64 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। वहीं, नखडौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को 80 महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच कराई। इसके अलावा बुधवार को भी करीब 35 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और गर्भावस्था के दौरान संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना है। संवाद