फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: परीक्षा का स्तर रहा मध्यम, छात्रों के चेहरे पर दिखी मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले के 32 केंद्रों पर एनडीए सीडीएस की हुई परीक्षा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।

शहर में रविवार को एनडीए-सीडीएस की परीक्षा 32 केंद्रों पर हुई। छात्रों के अनुसार परीक्षा का स्तर मध्यम रहा। सवाल आसान होने की वजह से छात्रों के चेहरे पर मुस्कान दिखी। परीक्षा से करीब डेढ़ घंटे पहले परीक्षार्थियों को प्रवेश देना शुरू किया गया। सभी के एडमिट कार्ड और एक आईडी प्रूफ देखने के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया। सीडीएस की पहले पेपर की परीक्षा में 2808 में से 1808 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। पेपर टू की परीक्षा में 1796 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। पेपर तीन की परीक्षा में 1125 में से 690 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। एनडीए की परीक्षा में 8627 में से 6961 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पहला चरण प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक, दूसरा चरण दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक व तीसरा चरण दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे तक हुआ। वहीं एनडीए व नेवल एकेडमी परीक्षा के लिए प्रथम चरण प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक व दूसरा चरण दोपहर 2 बजे से सांय 4.30 बजे तक रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें