फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जल संकट की मार से फीकी पड़ीं त्योहार की खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे दिन भी द्वारका एक्सप्रेसवे समेत चंदू के प्लांट से जुड़े इलाकों में नहीं आया पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। शहर में 13 जनवरी को चंदू बुढ़ेरा प्लांट की मुख्य पाइपलाइन फटने से गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित सेक्टर-102, 104 और अन्य सोसायटियों में पानी का भारी संकट रहा। लोहड़ी और मकर संक्रांति जैसे त्योहारों के बीच हजारों लोग पानी के लिए तरस गए। लोगों का कहना है कि जल संकट के कारण त्योहार की खुशियां फीकी पड़ गईं। अधिकारियों ने मरम्मत कार्य पूरा होने का दावा किया लेकिन शाम तक सोसायटियों में आपूर्ति बहाल नहीं हुई। नहरी पानी पर निर्भर इलाकों में स्थिति अधिक गंभीर है।
सेक्टर-102 स्थित इंपीरियल गार्डन सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुनील सरीन ने कहा कि बताया जा रहा है कि पाइपलाइन की मरम्मत हो गई है लेकिन पानी अभी तक नहीं आया है। शाम चार बजे बताया गया है कि पानी की आपूर्ति में अभी 4 से 6 घंटे का समय और लगेगा।
विज्ञापन


-
शुक्रवार की शाम मुख्य पाइप लाइन टूट गई थी। काफी मशक्कत के बाद कर्मियों ने पाइपलाइन से निकले पानी को निकाल कर सोमवार शाम तक वेल्डिंग का काम पूरा कर दिया था मगर थोड़ी दूर पर फिर से लीकेज हो गया। मंगलवार वहां पानी निकालकर मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। बुधवार से पानी की आपूर्ति नियमित हो जाएगी। - अभिनव वर्मा, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
-
लोग बोले - पूरा सेक्टर टैंकरों पर निर्भर



चार दिन से सोसाइटी में पानी नहीं आ रहा है। यहां के 3500 लोग प्रभावित हैं। जीएमडीए की ओर से रोज कहा जा रहा है कि एक दिन बंद रहेगा मगर चार दिन हो गए। - हेमंत शर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष जारा आवास, सेक्टर-104

एक हफ्ते से यहां पानी नहीं आ रहा है। केवल प्लॉटेड इलाके में करीब 25 हजार लोग रहते हैं। 2019 में एक ट्यूबवेल लगा था जो बंद हो गया। पूरा सेक्टर टैंकरों पर निर्भर है।- हरीश यादव, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सेक्टर 56
विज्ञापन


हमारा सेक्टर सबसे बड़ा है। आधे सेक्टर में समरसिबल नहीं है। बहुत बुरा हाल है। गर्मी के दिनों में हमने बहुत झेला है। अब सर्दी में भी झेल रहे हैं। मरम्मत के नाम पर शटडाउन हुआ था। - रोशन लाल यादव, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सेक्टर 57
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें