फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एक महीने तक मुश्किलों भरा रहेगा दिल्ली का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो जगह अंडरपास बनने से यातायात हो रहा है प्रभावित
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, एक माह तक वैकल्पिक मार्ग प्रयोग करने की अपील

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों का सफर अगले एक माह तक मुश्किलों भरा हो सकता है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर महिपालपुर से सिरहौल बाॅर्डर के बीच में नेशनल हाइवे अथार्टी द्वारा दो जगहों पर अंडरपास बनाया जा रहा है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने यहां पर दो लेन को बंद कर दिया है। ऐसे में इस प्वाइंट पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। सोमवर की आधी रात तक भी यहां वाहन जाम में फंसे रहे थे। मंगलवार को भी सुबह से ही इस मार्ग पर वाहन रेंगते नजर आए। उधर, ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को इस मार्ग से बचने की सलाह दी है।
ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि जिन लोगों को जयपुर या गुरुग्राम से दिल्ली की ओर जाना है, वह एमजी रोड का प्रयोग कर आया नगर बाॅर्डर से दिल्ली जा सकते हैं। इसके अलावा द्वारका एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर वाहन चालक महिपालपुर के इस प्वाइंट को पार कर सकते हैं। इसी प्रकार जिन लोगों काे मानेसर रेवाड़ी, जयपुर या झज्जर जाना है। वह एसपीआर का प्रयोग करें।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि महिपालपुर के पास अंडरपास बनने से दिल्ली की सीमा से लेकर गुरुग्राम की सीमा तक जाम लग रहा है। मंगलवार को सुबह आठ बजे से लेकर रात 11 बजे तक यहां पर जाम के हालात रहे।


एयरपोर्ट जाने वालों को घर से जल्दी निकलने की सलाह

ट्रैफिक पुलिस ने गुरुग्राम से एयरपोर्ट जाने वालों काे घर से जल्दी निकलने की सलाह दी है। ट्रैफिक पुलिस ने जारी एडवाइजरी में कहा है कि एयरपोर्ट जाने वाले लोग थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर ही निकलें।


बारिश के कारण आ रही है परेशानी

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाम का एक कारण बारिश भी है। निर्माण का काम प्रभावित होने के कारण दो लेन को पूरी तरह से बंद किया गया है। अंडरपास के निर्माण में करीब एक माह तक का समय लगने का अनुमान है।


वर्जन

दिल्ली आने-जाने वाले लोगों से अपील की गई है कि एक माह तक वह इस मार्ग से निकलने से बचें। आया नगर व द्वारका एक्सप्रेसवे का प्रयोग करें। - लोकेश इंस्पेक्टर ट्रैफिक हाईवे एक- गुरुग्राम।
विज्ञापन


जाम खत्म करने के लिए एआईटी चौक पर ट्रैफिक ट्रायल शुरू

गुरुग्राम। एआईटी चौक पर जेनपैक्ट की ओर से आने वाले वाहनों के दबाव को कम करने और यातायात के सुचारू संचालन के लिए एआईटी चौक पर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक ट्रायल शुरू कर दिया है। ट्रायल की इस व्यवस्था के अनुसार वाहन चालकों को अब एआईटी चौक होते हुए वजीराबाद, जल विहार, रेल विहार, जज एन्क्लेव की तरफ जाने वाले वाहन चालक एआईटी चौक से सेक्टर-56 मेट्रो स्टेशन की ओर बने यू-टर्न का प्रयोग करके सर्विस लेन का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा ऐसे वाहन जिनको वापस जेनपैक्ट से एआईटी चौक से सिकंदरपुर और दिल्ली की ओर जाना है वह एआईटी गोल चक्कर का प्रयोग कर सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक यह ट्रायल चलेगा। ट्रायल सफल होने पर इसे स्थायी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें