फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घायल युवक की छह दिन बाद उपचार के दौरान

विज्ञापन
विज्ञापन
4 मार्च को अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी थी टक्कर, सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था उपचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में द्वारका एक्सप्रेसवे पर चार मार्च को अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पांच दिन बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृत युवक के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मृतक की पहचान गढ़ी हरसरू गांव निवासी राहुल (35) के रूप में हुई है। मृतक राहुल के पिता नरेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा 4 मार्च को गुरुग्राम में अपने दोस्त से मिलने आया था। शाम करीब 6 बजे द्वारका एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में राहुल घायल हो गया और उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भर्ती कराया। सोमवार को उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि स्कूटी को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें