फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को जल्द मिल सकेगी मेडिकल सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं, बावजूद इसमें कमी नहीं आ रही है। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस द्वारा दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए वाहन चालकों को जागरूक किया जाता है और नियमों को तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है।
विज्ञापन

वहीं आरटीए द्वारा भी ओवरलोड या बिना परमिट चलने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त किया जाता है या फिर नियमों के तहत जुर्माना किया जाता है। कई स्थानों पर दुर्घटनाग्रस्त लोगों को मेडिकल सहायता नहीं मिलने के कारण वे सड़क पर ही तड़पते रहते हैं। कई बार ज्यादा चोट लगने के कारण मौत भी हो जाती है। ऐसे में अब एंबुलेंस की सहायता से घायलों को पूरी मदद दी जाएगी।
सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाने एवं प्राथमिक चिकित्सा देने के लिए आरटीए गुरुग्राम की ओर से 4 एंबुलेंस तैनात की जा रही हैं। इसके लिए आरटीए गुरुग्राम द्वारा चार चौक को चिन्हित किया है। जहां पर सड़क दुर्घटनाएं होने की आशंका रहती हैं। आरटीए गुरुग्राम ने शहर के इफ्को चौक, हीरो होंडा चौक, पचगांव के पास चौक पर और सुलतानपुर के पास केएमपी फ्लाईओवर के पास एम्बुलेंस को तैनात किया जाएगा। आरटीए गुुरुग्राम की सचिव धारणा यादव ने बताया कि इस सुविधा से लोगों की जान बच सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें