फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह

विज्ञापन
कलश यात्रा निकालते हुए महिलाएं व श्रद्धालु।
विज्ञापन
-नगर के वार्ड एक में हाल ही में बना है काली माता मंदिर, उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। बुधवार को नगर के वार्ड नं एक में स्थित एचडीएफसी बैंक के नजदीक नवनिर्मित मां काली माता मंदिर में मां काली व भैरू बाबा सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों का पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर ढोल- बाजे व डीजे के साथ महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन


कलश यात्रा नगर के वार्ड नं 16 जटवाड़े मोहल्ले स्थित प्राचीन देवी भवन मंदिर से शुरू होकर नगर के दाताराम चौक, विजय चौक, बाल्मीकि मोहल्ला, जाट चौक सहित विभिन्न स्थान ऑन से होती हुई नवनिर्मित मां काली माता मंदिर पहुंची। जहां कलश की स्थापना की गई। कलश स्थापना के पश्चात मंदिर प्रांगण में विद्वान पंडितो द्वारा पूजन स्वरूप किया गया, जो प्रतिदिन प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव तक चलेगा। नगर में पहुंचने पर जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान जय माता दी, जय भैरवनाथ, जय श्री राम के जयकारों ने वातावरण को भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सीताराम शर्मा,पंडित सुखीराम, सुमेश शर्मा, महेश शर्मा,बाबूराम रोहिल्ला और राजेश सहरावत सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें