फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क परिवहन मंत्रालय की हाईपावर कमेटी करेगी जांच

विज्ञापन
दौलताबाद स्थित द्वारका एक्सप्रेस वे पर चल रहे फ्लाई ओवर निर्माण कार्य के दौरान सुबह 7 बजकर 40 मिनट ? - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। दौलताबाद के पास एक्सप्रेसवे के दो सिगमेंट ध्वस्त होने के कारणों की जांच के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के विशेषज्ञों की हाई पावर कमेटी मंगलवार को जांच के लिए आ सकती है। इस एक्सप्रेस का निर्माण कर रही एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय को पत्र लिखकर विशेषज्ञों की हाई पावर कमेटी से जांच कराने का अनुरोध किया है। जिसे मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है। बताते हैं कि कमेटी बनाने का नोटिफिकेशन जारी हो गया है लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस कमेटी में कौन-कौन एक्सपर्ट शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

एनएचएआई के परियोजना निदेशक निर्माण जम्बूलकर ने बताया कि इस हादसे के कारण क्या रहे हैं। इस बारे में विशेषज्ञों की जांच के बिना कुछ नहीं कहा जा सकता। क्योंकि इस एक्सप्रेसवे का निर्माण अपने में अलग है। इस एलिवेटेड अर्बन रोड का निर्माण देश में पहली बार हो रहा है।
निर्माणाधीन यह सड़क अपने में ही विशेष है। पूरा काम विशेष तकनीक के आधार पर किया जा रहा है। इसलिए विशेषज्ञों की जांच से पहले कुछ कहना ठीक नहीं होगा। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय ने इस हादसे को गंभीरता से लिया है। इस तरह की रोड देश के अन्य हिस्सों में भी प्रस्तावित की गईं हैं। इसलिए जांच बहुत ही गहनता से होगी। ताकि अन्य स्थानों पर निर्माण के दौरान सावधानी रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें