फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरियाणा परिवहन विभाग ने रोडवेज बसों की ई-टिकटिंग मशीन को किया अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मशीन पर हेप्पी कार्ड नहीं हो पा रहे थे स्कैन, परिचालकों को हो रही थी परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा परिवहन विभाग ने रोडवेज बसों में परिचालकों द्वारा टिकट बनाने में प्रयोग की जाने वाली ई-टिकटिंग मशीनों (ईटीएम) को अपडेट किया है। यात्रियों के हैप्पी कार्ड आसानी से स्कैन हो सकेंगे। ई-टिकटिंग मशीनों पर हैप्पी कार्ड स्कैन करने में काफी समय लग रहा था। इस कारण परिचालकों को बस में सवार सभी यात्रियों की टिकट बनाने में परेशानी होती थी। इसकी शिकायत परिचालकों द्वारा डिपो अधिकारियों को की जाती थी। ऐसे में विभाग के मुख्यालय ने सभी ई-टिकटिंग मशीनों को अपडेट किया है।
हैप्पी कार्ड को ई-टिकटिंग मशीन पर स्कैन किया जाता है तो वह ऑटोमेटिक कैंसिल हो जाता था। ऐसे में कई बार परिचालक 4-5 बार हैप्पी कार्ड काटकर टिकट निकालने का प्रयास करता था। ऐसे में बार-बार स्कैन करने पर पांच से सात मिनट तक समय खराब हो जाता था। कई बार हैप्पी कार्ड स्कैन नहीं होने के कारण यात्री को रुपये देकर टिकट लेनी पड़ती थी। कई बार हैप्पी कार्ड वाले यात्री ई-टिकटिंग मशीन से टिकट नहीं निकलने के कारण परिचालकों से बहस भी करने लगते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-टिकटिंग मशीनों को हैप्पी कार्ड को स्कैन करने के लिए अपडेट किया है। अपडेट करने के बाद मशीनें आसानी से हैप्पी कार्ड को स्कैन कर पा रही हैं। इससे परिचालकों को टिकट बनाने में परेशानी नहीं हो रही। - प्रमोद नांदल, ट्रैफिक मैनेजर, गुरुग्राम बस डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें