18 अक्तूबर को तिगांव में होगी गुर्जर समाज की महापंचायत
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शादियों में फिजूलखर्ची और दहेज प्रथा पर रोक लगाने के लिए गुर्जर समाज 18 अक्तूबर को हरियाणा के फरीदाबाद स्थित तिगांव गांव में महापंचायत करेगा। इसमें गौतमबुद्ध नगर से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे। महापंचायत की रणनीति तैयार करने के लिए रविवार को परी चौक स्थित अखिल भारतीय गुर्जर शोध संस्थान में बैठक हुई।
सेवानिवृत्त डीएसपी धर्मचंद ने कहा कि समाज में दहेज प्रथा और शादियों में अनावश्यक खर्च जैसी कुरीतियों को समाप्त करने की जरूरत है। इन बुराइयों को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने शादियों में सादगी अपनाने और सामाजिक परंपराओं को सकारात्मक दिशा देने की आवश्यकता बताई।
इस अवसर पर देवेंद्र टाइगर, राजकुमार भाटी, वीरेंद्र डाढ़ा, जयकरण भाटी, बब्बल भाटी, सुनील भाटी, मनोज भड़ाना, नवीन भाटी और देवराज नागर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।