फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पालम विहार की सेक्टर-21 से 23 की ग्रीन बेल्ट का होगा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्लाहेड़ा गांव से आनंद फार्म और रेजांगला चौक से मुल्लाहेड़ा कट तक कराया जाएगा काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से सेक्टर-21, 22 और 23 की ग्रीन बेल्ट की बाउंड्री वॉल और फेंसिंग की मरम्मत एवं निर्माण कराया जाएगा। इसके तहत मुल्लाहेड़ा गांव से आनंद फार्म की ओर जाने वाले मार्ग और रेजांगला चौक से मुल्लाहेड़ा कट तक की ग्रीन बेल्ट को शामिल किया गया है। यह पालम विहार की प्रमुख सड़कों में शामिल हैं।
विज्ञापन

जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता ईशान सिंह सिवाच ने बताया कि सेक्टर-21, 22 और 23 की सड़क के दोनों ओर ग्रीन बेल्ट है। कई जगहों पर इसकी बाउंड्री वॉल टूट गई है। ऐसे में इसे ठीक कराया जाएगा। योजना के तहत क्षतिग्रस्त ईंट और स्टील के हिस्सों को हटाने के साथ मिट्टी भराई, नई ईंट और स्टील का काम और पेंटिंग कराई जाएगी। इसके अलावा ग्रीन बेल्ट की सुरक्षा के लिए कंसर्टिना कॉइल फेंसिंग भी लगाई जाएगी। इससे ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण रोकने में भी मदद मिलेगी। अधिकारी ने बताया कि इस कार्य पर करीब 2 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस कार्य की निविदा जारी कर दी गई है। कार्य आवंटित होने के बाद आठ माह में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यकारी अभियंता ने बताया कि इसी रुट से मेट्रो कॉरिडोर भी बनाया जाना है। दूसरा यह ओल्ड दिल्ली रोड को यह सड़क जोड़ती है। ऐसे में इसे बेहतर करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें