गुरुग्राम। रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है। स्कूल की छात्राओं ने इस पर्व को एक विशेष और देशभक्ति से भरे अंदाज में मनाया। यूरो इंटरनेशनल स्कूल गुरुग्राम की छात्राओं ने सीआरपीएफ जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। विद्यालय की छात्राएं रक्षाबंधन के अवसर पर कादरपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप गई, वहां देश की रक्षा कर रहे वीर जवानों को राखी बांधी। उनके माथे पर तिलक लगाकर, राखी बांधकर उन्हें एहसास दिलाया कि वे अकेले नहीं हैं, पूरा देश उनके साथ है। यह क्षण छात्राओं के लिए गर्व और सम्मान से भरा हुआ था। प्रधानाचार्या वंदना सिंह ने इस पहल की सराहना की और बताया कि यह हमारे जीवन का एक अनमोल अनुभव है, जिसे हम हमेशा अपने हृदय में सहेज कर रखेंगे। संवाद