फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-67 में कचरे का ढेर बना बड़ी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। सेक्टर-67 में सड़क किनारे स्थित एक खाली प्लॉट लगातार कचरा फेंके जाने के कारण स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता जा रहा है। पक्की और साफ-सुथरी सड़क के किनारे बैरिकेडिंग के अंदर मौजूद इस खाली स्थान को कुछ लोग खुले डस्टबिन की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां घरेलू कचरे से लेकर प्लास्टिक, गत्ते और अन्य गंदगी को लगातार फेंका जा रहा है जिससे इलाके की सुंदरता प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासी हीरा सिंह, राजवीर का कहना है कि इस स्थान पर कई-कई दिन तक कचरा पड़ा रहता है। समय पर सफाई नहीं होने के कारण यहां से तेज बदबू आने लगती है और आसपास का वातावरण दूषित हो जाता है। गर्मी के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है क्योंकि सड़ता हुआ कचरा मक्खियों और मच्छरों को बढ़ावा देता है। लोगों का कहना है कि खाली प्लॉट के आसपास चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और निगरानी बढ़ाई जाए ताकि सार्वजनिक स्थानों को गंदगी से बचाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें