फर्रुखनगर। दक्षिण हरियाणा की सबसे बड़ी एवं पुरानी श्रीगोशाला फर्रुखनगर में 118वां स्थापना वर्ष के अवसर पर चार दिवसीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह समारोह 12 से 15 जनवरी तक चलेगा। कमेटी के प्रबंधक आजाद सिंह फौजी हरिनगर ने बताया कि समारोह में मनोरंजन के लिए मशहूर हरियाणवी लोकगीत कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि हर रोज भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। संवाद