फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना किराना व्यापार मंडल के प्रधान बने रविन्द्र गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। किराना व्यापार मंडल के संपन्न प्रधान पद चुनाव में किराना व्यापारी रविन्द्र गोयल उर्फ रब्बन को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। इस चुनावी बैठक में सैकड़ों व्यापारियों ने हिस्सा लिया। इसमें आठ उम्मीदवारों ने प्रधान पद के लिए अपना दावा पेश किया था। क्षेत्र की अनाज मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में किराना व्यापार मंडल की चुनावी बैठक सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता बुजुर्ग व्यापारी लाला यादराम द्वारा की गई। बैठक में आपसी विचार विमर्श के बाद किराना व्यापारी रविन्द्र गोयल उर्फ रब्बन को सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें