न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-103 स्थित शीतला माता मेडिकल कॉलेज के पास सोमवार की सुबह सड़क के किनारे पड़ कूड़े के ढेर में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर शिकायत के बाद नगर निगम ने इसका समाधान किया। आग से उठ रहे धुएं के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी समस्याओं सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया के ट्वीट पर नगर निगम और जीएमडीए को शिकायत की गई है। संवाद