फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अब स्कूलों में होगी विशेष प्रार्थना सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
एससीईआरटी ने जारी किए निर्देश, युवा पीढ़ी को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर राज्य के सभी स्कूलों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का आदेश जारी किया है। इस आदेश के दायरे में गुरुग्राम जिले के बादशाहपुर और भोंडसी क्षेत्र के सभी सरकारी व निजी स्कूल भी शामिल हैं, जहां इस दिन बड़े पैमाने पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
एससीईआरटी के जनसंख्या शिक्षा विंग द्वारा जारी किए गए आधिकारिक पत्र के अनुसार इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर और हानिकारक प्रभावों के प्रति सचेत करना है। विभाग ने सभी शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट किया है कि इस अभियान को हर स्कूल में बेहद सार्थक तरीके से लागू किया जाना चाहिए। आदेश के तहत राज्य के सभी डाइट प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी स्कूलों में 31 मई को एक विशेष सुबह की प्रार्थना सभा का आयोजन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सभा के दौरान शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को तंबाकू के जानलेवा दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके तुरंत बाद सभी छात्रों और स्कूल स्टाफ को तंबाकू से दूर रहने के लिए एक विशेष शपथ भी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें