फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में गया था परिवार, घर में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-14 ओल्ड डीएलएफ में रहने वाले परिवार को रिश्तेदार के घर शादी में जाना मंहगा पड़ गया। घर में चोरों ने ताला तोड़कर 30 हजार रुपये नकदी समेत लाखों की ज्यूलरी चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर सेक्टर-14 थाना पुुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ह्यपुलिस के मुताबिक, विक्रम सिंह ओल्ड डीएलएफ सेक्टर-14 में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह एक कंपनी में काम करते हैं। सेक्टर-17 पंचकूला में रह रहे उनके रिश्तेदार के घर में शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह 25 फरवरी को घर में ताला लगाकर परिवार समेत चले गए। दो दिन बाद जब लौटे तो उनके घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। विक्रम ने बताया कि घर में लाखों की ज्यूलरी चोरी हो चुकी थी। साथ ही 30 हजार नकदी भी गायब थी। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें