फर्रुखनगर। शिव मंदिर कमेटी द्वारा पावन धाम शिव मंदिर, चांदनगर रोड फर्रुखनगर में आयोजित श्री राम कथा के छठे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं को सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का प्रसंग सुनाया गया। कथावाचक आचार्य त्रिलोकी महाराज ने बताया कि जनकपुर में आयोजित सीता स्वयंवर में देश-विदेश के राजा-महाराजा पहुंचे थे। भगवान शिव के धनुष को तोड़कर श्रीराम ने सीता का वरण किया। इस प्रसंग को सुनकर पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। संवाद