फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डाबोदा में किसानों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। खंड के गांव डाबोदा की चौपाल में वित्तीय शिक्षा कार्यक्रम एवं किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेबी स्मार्ट के गुलशन कुमार गोयल ने ग्रामीणों को आय-खर्च प्रबंधन, बचत की महत्ता और सुरक्षित निवेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गुलशन कुमार गोयल ने कहा कि आज के समय में आमदनी के साथ-साथ खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। छोटी-छोटी बचत से भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों को सोच-समझकर निवेश करने, ठगी से बचने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और बैंकिंग से जुड़े सुरक्षित विकल्पों के बारे में भी बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें