फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कर्मचारी ने ट्रांसपोर्ट कंपनी से की लाखों रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी के बजाय अपनी माता के बैंक खाते में ट्रांसफर किए रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ट्रांसपोर्ट कर्मचारी ने 19.60 लाख रुपये की ठगी कर ली है। आरोपी ने ट्रांसपोर्ट कंपनी की पेमेंट को कंपनी के अकाउंट में डालने के बजाय अपनी माता के बैंक खाते में डाल दी। ट्रांसपोर्ट कंपनी मालिक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-10 निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दिल्ली-जयपुर ट्रांसपोर्ट कंपनी है। कंपनी का कार्यालय गुरुग्राम के सेक्टर-10 में है। कंपनी ने अमेजॉन कंपनी के साथ टाई-अप करके अपनी गाड़ियां लगा रखी हैं और उनकी पेमेंट कंपनी के अकाउंट में आती है। कंपनी ने पांच वर्ष पहले भिवानी निवासी सुमित को गाड़ियों की देखरेख और कार्यालय का काम देखने के लिए नौकरी पर रखा हुआ था। सुमित ही गाड़ियों की सभी ऑनलाइन प्रक्रिया और अकाउंट का काम देखता था। विकास ने पुलिस को बताया कि उनके विश्वास करने का फायदा उठाते हुए सुमित ने कंपनी के अकाउंट के बजाय अपनी माता के सुमन का बैंक खाता अटैच कर दिया। इसके चलते अमेजन कंपनी की 19,60,704 रुपये कंपनी के बजाय सुमित की माता सुमन के बैंक खाते में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें