फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्मार्ट ग्रिड के बचे हुए कार्य खुद पूरे करेगा बिजली निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
केबल अंडर ग्राउंड किए जाने के लिए किए गए गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने
विज्ञापन

इस कार्य के लिए बिजली निगम 60 करोड़ रुपए खर्च करेगा

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्मार्ट ग्रिड का अधूरा कार्य अब बिजली निगम खुद पूरा कराएगा। शहर में 11 केवी की लाइन को अंडरग्राउंड कर उसे आधुनिक ट्रांसफार्मर से जोड़ने के साथ बिजली व्यवस्था को अपटूडेट करने वाली इस योजना का बचा हुआ हिस्सा करीब पिछले एक साल से अधूरा पड़ा है। इस कार्य के लिए बिजली निगम 60 करोड़ रुपए खर्च करेगा।
इस कार्य में लगी एक कंपनी के कार्य छोड़ने और उसके बाद ब्लैक लिस्टेड होने के कारण स्मार्ट ग्रिड का कार्य शहर के कुछ हिस्सों में नहीं हो पाया था। कुछ हिस्सों में केबल अंडर ग्राउंड किए जाने के लिए किए गए गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। बिजली निगम अब स्मार्ट ग्रिड का अधूरा कार्य खुद पूरा कराएगा। निगम अपने ठेकेदारों से खुद की देखरेख में यह कार्य पूरा कराएगा। इसके लिए मार्च 2027 तक का समय तय किया गया है।
विज्ञापन

शहर के औद्योगिक इलाकों सेक्टर 34 से 37 तक पेस सिटी टू, सोहना रोड आदि में स्मार्ट ग्रिड का काम अधूरा है। बिजली निगम के मुख्य अभियंता वीके अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों इसके लिए टेंडर जारी किया गया था मगर जो आवेदन आए, उनमें ज्यादा पैसे मांगे गए, इसके बाद बिजली निगम ने यह फैसला लिया है कि अपनी देखरेख स्थानीय ठेकेदारों की मदद से काम पूरा कराएंगे। इसके लिए मटेरियल की खरीदारी चल रही है। अंडर ग्राउंड केबल होने से आंधी और बारिश में तार गिरने की समस्या के कारण आने वाले फॉल्ट से राहत मिलेगी। स्मार्ट ग्रिड की यह योजना सेक्टर एक से लेकर 57 तक की थी। गुरुग्राम के बाद फरीदाबाद और आईएमटी मानेसर में भी स्मार्टग्रिड की योजना बनाई गई । 3500 करोड़ रुपये के खर्च से इन दोनों शहरों में स्मार्ट ग्रिड के लिए टेंडर हो गए हैं।
विज्ञापन


वर्जन
स्मार्ट ग्रिड का करीब 20 प्रतिशत काम अधूरा है। अगले साल मार्च से पहले तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बिजली निगम अपने कांट्रेक्टर लगाकर अपनी देखरेख में काम पूरा कराएगा। स्काडा सेंटर बनाए जाने के लिए सर्वे का काम शुरू हो गया। -वीके अग्रवाल, मुख्य अभियंता बिजली निगम (स्मार्ट ग्रिड)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें