अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में राम राज्य का सपना साकार होने जा रहा है। सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने यह बात कही।
राव नरबीर बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की साउथ सिटी-2 में पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य प्रसारण वर्चुअल माध्यम से देख रहे थे।
उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा समारोह को ऐतिहासिक एवं गौरवान्वित करने वाला बताते हुए कहा कि 500 साल बाद लंबे संघर्ष, असंख्य कारसेवकों के बलिदान के बाद श्रीराम मंदिर के नवनिर्माण का कार्य हुआ है। यह देशवासियों के लिए बडे़ उत्सव, खुशी का मौका है। इस शुभ घड़ी का हम सभी को इंतजार था। शुभ घड़ी की समस्त लोगों को हार्दिक बधाई।
कचहरी परिसर में वर्क रहा सस्पेंड, भंडारा आयोजित
गुरुग्राम। श्रीराम के अयोध्या लौटने पर व प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में गुरुग्राम कहचरी परिसर में वकीलों ने सोमवार को वर्क सस्पेंड रखा। इस अवसर पर वकीलों द्वारा एक भंडारे का आयोजन किया गया। वकीलों ने पहले भगवान राम को भोग लगा कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।