फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फेसबुक, व्हाट्सएप व इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया हुआ राममय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को रामभक्तों सहित आमजन में उत्साह चरम पर रहा। इंटरनेट मीडिया पर रामभक्त खुलकर अपने मन के भावों को प्रदर्शित करते दिखाई दिए। गुरुग्रामवासियों ने भी सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर) व इंस्टाग्राम पर प्रभु श्रीराम के चित्र, भगवा झंडा के स्टीकर और फोटो पर जय श्रीराम लिखकर अपने दाेस्तों, रिश्तेदारों व अन्य जानकारों को भेजे और भगवान श्रीराम के कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।



इंटरनेट मीडिया पर दिन की शुरुआत जयश्रीराम से हुई। सोमवार को सुबह से ही लोग रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं व बधाई देने लग गए थे और देर रात्रि तक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रभु श्रीराम से जुड़ी पोस्ट जारी रहीं। लोगों ने सोमवार को गुड माॅर्निंग या सुप्रभात की जगह जय श्रीराम का स्लोगन व लोगो, रामलला की फोटो, राम-सीता-लक्ष्मण व हनुमान की फोटो सहित भगवान श्रीराम से संबंधित चित्र व भगवा झंडों के इमेज शेयर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्रामवासियों ने अपने घरों व कार्यालय के पास मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों की तस्वीरें व वीडियो अपने जानकारों को व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर) व इंस्टाग्राम पर भेजी। प्रभु के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही काफी लोगों ने भगवान श्रीराम के नाम की कालर ट्यून, रिंग टोन लगा ली थी। लोगों ने मंदिरों में दर्शन करने के दौरान अपने फोटो खींचे व वीडियो बनाए। इसके बाद इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म विशेषकर इंस्टाग्राम या फेसबुक पर पोस्ट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें