फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोसाइटी में रहने का सपना पूरा, सुविधाएं मिली अधूरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क, बिजली, लाइट और सुरक्षा जैसी अनेक सुविधाओं के अभाव में जीवनयापन के लिए मजबूर लोग
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी

न्यू गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित सोसाइटी के लोग बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जूझ रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। निवासियों ने बताया कि पैसा जोड़कर घर तो खरीद लिया लेकिन सड़क, बिजली, लाइट और सुरक्षा जैसी अनेक सुविधाओं के अभाव में जीवनयापन के लिए मजबूर हैं। सेक्टर-106 स्थित पारस ड्यूज सोसाइटी में रविवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा।
लोगों ने बताया कि सोसाइटी में करीब 724 फ्लैट हैं, जिसमें करीब 550 से अधिक परिवार रहते हैं। इन परिवारों को रोजाना बिजली, स्ट्रीट लाइट, टूटी और टपकती बेसमेंट पार्किंग, ग्रीन एरिया, 24 मीटर चौड़ी सड़क नहीं होने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


द्वारका एक्सप्रेसवे के पास होने के बाद भी सोसाइटी में 24 मीटर चौड़ी सड़क नहीं है। इससे लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। वहीं, सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं होने की वजह से निवासियों को निजी वाहन और महंगे ऑटो पर निर्भर रहना पड़ता है। इस बारे में कई बार प्रशासन को शिकायत की गई है। उसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।


लोग बोले-स्ट्रीट लाइटों का अभाव बन रहा परेशानी

सोसाइटी के लोग दिक्कतों का सामना कर रहे हैं, कई बार प्रशासन और बिल्डर को शिकायत देने के बाद भी ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। -अशोक दत्ता, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए






स्ट्रीट लाइटों के अभाव के कारण रात के समय महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है। -कुलदीप हंस, निवासी

पिछले तीन साल इस सोसाइटी में समस्या को लेकर बिल्डर से मुलाकात की है लेकिन समाधान बहुत कम हुआ है। -गजेंद्र गिरी, सचिव,

सोसाइटी की हालत खराब होती जा रही है। फायर सिस्टम अलार्म की आवाज भी बहुत धीमी है, जो बड़ी समस्या बन सकती है। -रोहित रघुवंशी, निवासी

मेंटेनेंस चार्ज देने के बाद भी बच्चों के लिए मैदान की व्यवस्था ठीक नहीं है। किड्स जोन में जगह-जगह मिट्टी होने की वजह से बच्चे खेल नहीं पाते हैं। -पीएन शर्मा, कोषाध्यक्ष, आरडब्ल्यूए
विज्ञापन


सोसाइटी में बने बेसमेंट पार्किंग की स्थिति बहुत ही खराब है। बारिश होते ही बेसमेंट में पानी टपकने लगता है, जिससे दीवारों पर सीलन आ गई है। -जगबीर सिंह, कार्यकारी सदस्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें