संवाद न्यूज एजेंसी गुरुग्राम। देशभर में बच्चे अपनी कल्पनाओं और प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। विभिन्न प्रदर्शनियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को नई दिशा देने का प्रयास किया है। विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की लगातार रूचि बढ़ रही है। विद्यार्थी न केवल अपनी कल्पनाशक्ति से अनोखे प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर रहे हैं बल्कि समाज की समस्याओं को हल करने के लिए नवाचार की दिशा भी दिखाई है।
हृदयेश ने इंस्पायर अवाॅर्ड की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी अलग जगह बनाई है। उन्होंने बताया कि अब वह अपने नए प्रोजेक्ट स्मार्ट सीवेज सिस्टम पर काम कर रहा है। इस प्रोजेक्ट का मकसद शहरों में सीवेज की समस्या का स्मार्ट समाधान ढूंढना है ताकि नालियों और गंदगी की समस्या को तकनीकी तरीके से नियंत्रित किया जा सके। वहीं राजू झा ने बताया कि उन्होंने टैप सेफ नाम का एक एप बनाया है। इसके माध्यम से अभिभावक किसी भी समय अपने बच्चे की लाइव लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से आसपास के यूजर्स की लाइव लोकेशन ट्रैक की जा सकती है और एक टैप करने पर कई फीचर्स ऑन हो जाते हैं।