फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उत्तराखंड में चमकेगा जिले का हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-11 मिनी और अंडर-17 जूनियर आयु वर्ग में बालक-बालिकाएं लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

नंबर गेम - 29 से 31 अगस्त तक आयोजित होगी प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के रोल बॉल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलने जा रहा है। उत्तराखंड के देहरादून में 29 से 31 अगस्त तक नॉर्थ जोन राष्ट्रीय स्तरीय रोल बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले से अंडर-11 मिनी और अंडर-17 जूनियर आयु वर्ग के 12 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा।

प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों की तैयारियों को मजबूत करने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। अंडर-11 आयु वर्ग के बालक और बालिका खिलाड़ियों का नॉर्थ जोन कैंप 14 से 16 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए तकनीकी और खेल कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए सोनीपत में प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। कैंप के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन और फिटनेस के आधार पर टीम को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


रोल बॉल खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होने के कारण जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और खेल कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रशिक्षकों की ओर से खिलाड़ियों को खेल की तकनीक के साथ-साथ टीम संयोजन और बेहतर प्रदर्शन के लिए विशेष अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन


गुरुग्राम रोल बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कपूर ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। नॉर्थ जोन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी क्षमता साबित करने का बड़ा मंच है। अंडर-11 खिलाड़ियों के कैंप में उन्हें प्रतियोगिता की जरूरत के अनुसार तैयार किया जाएगा, जबकि अंडर-17 खिलाड़ियों का कैंप सोनीपत में आयोजित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें