गुरुग्राम। भिवानी में आयोजित 58वीं हरियाणा राज्य विद्यालय खेल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गुरुग्राम की अंडर-19 की टीम ने फतेहाबाद को 47 रन से हरा दिया। लड़कों की टीम ने दमदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया।
टी-20 मुकाबले में गुरुग्राम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में फतेहाबाद की टीम 152 रन पर ही सिमट गई। इस जीत पर जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन ने जिले के खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के युवा खेलों में लगातार अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं और आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेंगे।