फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद खराब बनी हुई है जिले की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। ठंड से राहत देते हुए बुधवार को दिन की शुरुआत खिलते सूरज के साथ हुई। हालांकि बुधवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 317 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी सूचकांक के अनुसार यह हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जिले के चारों केंद्रों की स्थिति भी खराब बनी हुई है। सेक्टर-51 का एक्यूआई 329, टेरीग्राम का 317, विकास सदन का 314 और ग्वाल पहाड़ी का 306 दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप खिलने से ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली। लोग पार्कों और छतों पर धूप का आनंद लेते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें