फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में गुरुग्राम के खिलाड़ियों का दबदबा

विज्ञापन
राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के विजेता रहने वाले खिलाड़ी। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। कैथल जिले के पुंडरी में खेली गई 19वीं हरियाणा राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में गुरुग्राम के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इसमें हरियाणा राज्य के विभिन्न जिलों से 110 पुरुष और 26 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान मनोज शर्मा ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण, 7 रजत पदक और 7 कांस्य पदक जीते। महिला कुमिते वर्ग में अनिता, श्रुति और जैसमीन ने स्वर्ण पदक, मानवी, हर्षिता, वंशिका और तमन्ना ने रजत पदक, रिंकी और शालू ने कांस्य पदक जीते। पुरूष वर्ग में दिवित, अंतरिक्ष, करण, आर्यन ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं, सुमन, परेश, नवीन ने रजत पदक झटके। मुकेश, प्रदीप, युवराज, पदक, नमन और प्रतीश ने कांस्य पदक जीते।
काता महिला वर्ग में चित्रा व श्रुति ने स्वर्ण पदक और काता पुरूष वर्ग में एकांश, आर्यन और पलाश ने स्वर्ण पदक जीते। पदक विजेता खिलाड़ियों को कराटे एसोसिएशन गुरुग्राम की ओर से मंगलवार की सायं नेहरू स्टेडियम में सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन चेयरमैन यशपाल यादव, महासचिव बिरेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान राम सिंह, वेद प्रकाश, कोषाध्यक्ष दुष्यंत सैनी, पवन कुमार, कोच पिंकी सहित अन्य लोगों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें