नूंह। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग की ओर से 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लाइव टेलिकास्ट, योगा मैट, टी-शर्ट व अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। 19 जून को पायलट रिहर्सल और योगा मैराथन आयोजित होगी, जबकि मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में होगा। जिले के सभी खंड मुख्यालयों पर भी योग कार्यक्रम होंगे। प्रशासन ने सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं व पंचायत प्रतिनिधियों से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। संवाद