- अंडर-15 और अंडर-18 आयु वर्ग के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में 29 नवंबर को जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें सरकारी और निजी स्कूलों के साथ सरकारी व निजी खेल अकादमियों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में अंडर-15 और अंडर-18 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। मुकाबले स्पोर्ट्स लेड अकादमी, मारुति कुंज में होंगे।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों और खेल अकादमियों की टीमें मैदान पर उतरेंगी। दोनों आयु वर्गों में खिलाड़ियों के बीच मुकाबले होंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाली विजेता टीम को राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। इसके लिए खिलाड़ी अभ्यास में जुटे हैं। फुटबॉल प्रशिक्षक आदिल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। इसमें सरकारी और निजी संस्थानों के खिलाड़ियों को एक साथ खेलने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ टीम भावना और खेल भावना का भी परिचय देना चाहिए।