फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उपनिदेशक ने शिक्षक मूल्यांकन टूल्स का किया अवलोकन

विज्ञापन
विज्ञापन
टूल्स को और अधिक उपयोगी व प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एससीईआरटी गुरुग्राम में आयोजित तीन दिवसीय शिक्षक मूल्यांकन टूल विकास कार्यशाला का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। कार्यशाला के अंतिम दिन प्रतिभागियों ने अपने-अपने समूहों की ओर से तैयार किए गए मूल्यांकन टूल्स का प्रस्तुतीकरण किया। ये टूल्स राष्ट्रीय व्यावसायिक मानक शिक्षक (एनपीएसटी) 2023 में निर्धारित 102 मानकों के आधार पर विकसित किए गए है।



प्रस्तुतिकरण सत्र के दौरान एससीईआरटी हरियाणा के अतिरिक्त निदेशक सुनील बजाज और उपनिदेशक डॉ अंशु सिंगला ने प्रतिभागियों की ओर से तैयार किए गए टूल्स का बारीक से अवलोकन किया। उन्होंने टूल्स को और अधिक उपयोगी एवं प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए और इनके सफल क्रियान्वयन को लेकर मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में संसाधन व्यक्ति डॉ. देवेंंद्र दत्त और डॉ शीतल ने प्रतिभागियों को टूल निर्माण, प्रश्न तैयार करने और टूल्स की वैधता जांचने और मूल्यांकन की विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने शिक्षक मूल्यांकन से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं को समझते हुए विभिन्न टूल्स तैयार किए। तीन दिनों तक चली इस कार्यशाला में शिक्षकों और शिक्षा अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यशाला के दौरान शिक्षक मूल्यांकन प्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और उपयोगी बनाने पर चर्चा की गई। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने हरियाणा में शिक्षक मूल्यांकन व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने और विकसित टूल्स के प्रभावी उपयोग के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें