फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना में सब डिपो बनाने के लिए विभाग ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड में खाली पड़ी है दो एकड़ की भूमि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना कस्बे में सब डिपो बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। हरियाणा रोडवेज विभाग ने अधिकारियों से बस स्टैंड की जमीन, संचालन और यात्री संख्या से जुड़ी विस्तृत जानकारी तलब की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तावडू रैली में विधायक तेजपाल तंवर के आग्रह पर इसकी घोषणा की थी, जिसके बाद विभागीय हलचल बढ़ गई है। करीब छह एकड़ में बने बस स्टैंड में दो एकड़ भूमि खाली पड़ी है, जहां सब डिपो बनाया जा सकता है। यहां से प्रतिदिन लगभग 450 बसों का संचालन होता है और करीब पांच हजार यात्री सफर करते हैं। सिटी बस और सोसाइटी की बसें गुरुग्राम व धारूहेड़ा तक नियमित सेवा दे रही हैं, जबकि कई अंतरराज्यीय रूट भी जुड़े हुए हैं। सब डिपो बनने से राजस्थान, उत्तरप्रदेश, पंजाब व मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों के लिए सीधी बस सुविधा मिलेगी। विधायक तेजपाल तंवर ने कहा कि परियोजना को जल्द धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
सब डिपो बनाने के लिए उच्चाधिकारियों ने स्टैंड से संबंधित जानकारी मांगी थी। जो भेज दी गई है। अब सब डिपो बनाने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है।- गोविंद सिंह, इंचार्ज, बस स्टैंड
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें