फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आंगनबाड़ी वर्कर की बेटी ने लगन से रचा सफलता का इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। अपने सपनों को सच करने की कहानी का एक नया किरदार तान्या सिंह है। तान्या ने पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 915वीं रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। तान्या के पिता छत्तर सिंह, जो स्मार्ट वर्ल्ड कंपनी में इंजीनियर हैं और मां बबिता, जो कि एक आंगनबाड़ी वर्कर हैं, अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। तान्या ने स्नातक की शिक्षा जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज से की है। उन्होंने सफलता का श्रेय कॉलेज के शिक्षक फैजल हुसैन को दिया। सोहना ब्लॉक के खेड़ला गांव में जन्मी तान्या वर्तमान में परिवार के साथ सेक्टर 57, गुरुग्राम में रहती हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया कि कठिन मेहनत, सही मार्गदर्शन और परिवार का समर्थन किसी भी चुनौती को पार कर सकता है।
विज्ञापन


परिवार के समर्थन और लगन से साहिल ने पास की परीक्षा


गुरुग्राम। अपने दृढ़ संकल्प और लगातार प्रयासों की मिसाल पेश करते हुए साहिल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 580वीं रैंक हासिल की। साहिल ने बताया कि वह 2019 से परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं। साहिल ने इस परीक्षा को छह प्रयासों में सफलता के साथ पूरा किया और तीसरी बार इंटरव्यू देने का अनुभव हासिल किया। साहिल ने स्नातक की पढ़ाई किरोड़ी मल कॉलेज और स्कूली पढ़ाई सफदरजंग इन्क्लेव स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से की है। उनका सफर यह साबित करता है कि लगातार मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास किसी भी लक्ष्य को हासिल करने की कुंजी है। साहिल का जन्म गांव गढ़ी बाजिदपुर मुरली में हुआ। उनके पिता अशोक कुमार (दिल्ली पुलिस में एएसआई), माता पुष्पा यादव हाउसवाइफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें