फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिल्ली जिमखाना ने एमएस क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम स्थित एमएस क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए मुकाबले में दिल्ली जिमखाना क्रिकेट क्लब ने एम.एस. क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से हराकर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर एमएस क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 40 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। टीम की शुरुआत धीमी रही, लेकिन अभिनव सिंह और लकी ने बीच के ओवरों में शानदार पारियां खेलीं। दिल्ली जिमखाना की ओर से प्रियांक, नितीश कुमार मुखिया और मनीष दत्ता ने 2-2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली जिमखाना की टीम ने शानदार शुरुआत की। मनप्रीत सिंह ने 40 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ओम सिंह ने 49 रन बनाए। इसके बाद हरमन सिंह चावला ने नाबाद 56 रन की पारी खेलते हुए टीम को सिर्फ 24.1 ओवर में 209 रन तक पहुंचा दिया। एम.एस. क्रिकेट एकेडमी की ओर से लकी ने 2 विकेट और राज ने 1 विकेट हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें