मानेसर। मानेसर नगर निगम अब पौधों के लिए दूसरे स्रोतों पर निर्भर नहीं रहेगा। निगम अपनी खुद की नर्सरी तैयार करने जा रहा है। इसके लिए जमीन भी चिन्हित कर ली गई है और करीब 9.5 लाख रुपये की लागत से नर्सरी विकसित की जाएगी। अभी नगर निगम को सरकारी कार्यक्रमों और अन्य आयोजनों में सजावट के लिए पौधे किराए पर लेने पड़ते हैं। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता निजेश ने बताया कि नर्सरी के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही एजेंसी को काम सौंप दिया जाएगा। संवाद