फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चार साल से वेतन नहीं मिलने पर जलकर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
नगर परिषद पटौदी जाटोली मंडी के अंतर्गत आने वाले 6 गांव के 12 जल कर्मियों को पिछले 4 साल से वेतन
विज्ञापन
पटौदी। नगरपरिषद पटौदी जाटौली मंडी के हेलीमंडी कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने धरना दिया। ग्रामीण जलकर्मी संघ हरियाणा के तत्वावधान में उन्होंने सरकार और प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। नगरपरिषद पटौदी के छह गांवों के 12 जलकर्मियों को पिछले चार साल से वेतन नहीं मिला है। ग्रामीण जलकर्मी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मुनीश बेनीवाल सहित कई पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे। प्रदेश प्रभारी वेदप्रकाश सैनी ने बताया कि रामपुर, हेडाहेडी, खानपुर, नरहेडा, मिर्जापुर, छावन गांवों के जलकर्मियों को चार साल से वेतन नहीं मिल रहा है। यह समस्या हरियाणा सरकार द्वारा परिसीमन के तहत गांवों को नगरपरिषद के अधीन लाने से उत्पन्न हुई। वेतन न मिलने के कारण इन जलकर्मियों का गुजारा मुश्किल हो रहा है। बाद में जलकर्मियों ने जुलूस निकालकर नगरपरिषद कार्यालय परिसर में नारेबाजी की। उन्होंने सरकार से चार साल का बकाया वेतन तुरंत दिए जाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें