फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रदूषण से निपटने के लिए 10 स्मॉग गन खरीदेगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आया बजट, एनजीटी की सख्ती का असर
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मौसम परिवर्तन के साथ प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नगर निगम की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से तय बजट में नगर निगम गुरुग्राम लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से 10 ट्रक माउंटेड स्प्रिंकलर कम एंटी स्मॉग गन मशीन खरीदी जाएंगी।
नगर निगम अब तक प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए चारों जोन में माउंटेड स्प्रिंकलर कम एंटी स्मॉग गन मशीन किराये पर लेता था। पहली बार निगम की अपनी मशीन होगी। जो छिड़काव कर प्रदूषण को कम करने का प्रयास करेगी। यह सभी व्यवस्था अक्तूबर माह तक पूरी कर ली जानी है। गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण करने के लिए नगर निगम ने तैयारी की है। नगर निगम की ओर से वायु गुणवत्ता प्रभावित करने वाले कारणों को समय से जानने व उसके निपटारे की योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए नगर निगम की ओर से चोरों जोन में अलग-अलग सलाहकार कंपनियां हायर की जा रही हैं।
विज्ञापन



कंपनियां अलग-अलग क्षेत्र की सर्वे रिपोर्ट रोजाना निगम को देंगी। निगम इसके आधार पर त्वरित समाधान कर सकेगा। अक्तूबर के बाद वायु गुणवत्ता पर असर दिखने लगता है। नगर निगम प्रभावित करने वाले कारणों को जानकर समस्या का निदान करेगा। नगर निगम का मानना है पहले भी शिकायत आती थी और उसका निपटारा किया जाता था। सलाहकार कंपनी की ओर से इस मामले में लाभ मिलेगा। नगर निगम की ओर से चारों जोन के लिए निकाले जाने वाले टेंडर पर 12 लाख रुपये खर्च करेगा।

वायु प्रदूषण के चलते शहर बन जाता है गैस का चैंबर

दिल्ली व उससे सटे क्षेत्र की हवा इतनी खराब हो जाती है कि देखते ही देखते शहर गैस चेंबर के रूप में तब्दील हो जाता है। शहर की हवा दूषित करने का सबसे अधिक आरोप नगर निगम पर लगता है। इसके चलते वह इस बार पहले से ही तैयारी में जुटा है। वायु गुणवत्ता के कारण ही ग्रैप की पाबंदियां शहर में लगाई जाती हैं।
विज्ञापन




वर्जन
शहर की वायु गुणवत्ता न प्रभावित हो, इसके लिए चारों जोन में सलाहकार एजेंसी हायर की गई हैं। जल्द ही 10 ट्रक माउंटेड स्प्रिंकलर कम एंटी स्मॉग गन मशीन खरीदी जाएंगी। - प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें