फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्टेट हाईवे पर बनने वाले तीन फ्लाईओवर का निर्माण नहीं चढ़ा सिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम-फरीदाबाद स्टेट हाईवे पर बनने थे, नमो भारत कॉरिडोर के कारण निर्माण अटका
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गुरुग्राम-फरीदाबाद स्टेट हाईवे पर तीनों फ्लाईओवर का निर्माण अधर में लटक गया है। इसी रोड से नमो भारत रेल जानी है, ऐसे में अभी तीनों फ्लाईओवर को सिरे नहीं चढ़ाया जाएगा। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर घाटा मोड़, खुशबू चौक (डीएलएफ) और पाली चौक क्रशर जोन (फरीदाबाद) पर फ्लाईओवर प्रस्तावित हैं।
फरीदाबाद से गुरुग्राम रोजाना करीब 60 हजार से ज्यादा लोग आवागमन करते हैं। इस रोड पर घाटा मोड़, खुशबू चौक और पाली चौक पर सबसे ज्यादा जाम लगता है। ऐसे में सरकार की गुरुग्राम-फरीदाबाद स्टेट हाईवे को जाम मुक्त बनाने की योजना है। लोक निर्माण विभाग तीनों जगहों पर फ्लाईओवर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है। हालांकि, इसी रोड से गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा तक आरआरटीएस को जाना है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) से अपनी योजना को साझा किया था। एनसीआरटीसी ने सुझाव दिया है यदि पहले फ्लाईओवर का निर्माण होगा तो परियोजना के अलाइनमेंट में दिक्कत आ सकती है। ऐसे में दोनों काम एक साथ कराने की जरूरत होगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता चरणजीत सिंह ने बताया कि गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर नमो भारत कॉरिडोर प्रस्तावित है। ऐसे में नमो भारत को देखते हुए कदम उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पर विचार-विमर्श चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें