फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एलिवेटेड रोड बनने से जयपुर जाने वालों को जाम से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्विस रोड बनने के बाद हाईवे के वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। मानेसर में 1250 मीटर हाईवे को एलिवेटेड बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। पिलर निर्माण के लिए सर्विस रोड बनाई जा रही है। मानेसर में एलिवेटेड रोड बनने से जयपुर जाने वाले लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) पर मानेसर बाजार में लोगों को रोज जाम से जूझना पड़ता है। पिछले साल एनएचएआई ने यहां पर एलिवेटेड रोड बनाने का काम शुरू कराया था। एनएचएआई के अनुसार हाईवे पर पिलर निर्माण के लिए बैरिकेटिंग की जानी है। इसके लिए सर्विस लेन के साथ ड्रेनेज कार्य कराया जा रहा है। सर्विस रोड बनने के बाद हाईवे के वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर प्रकाश तिवारी ने बताया कि मानेसर में एलिवेटेड रोड 1250 मीटर लंबा होगी। इस पर करीब 75 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके नीच चार लेन की सड़क के साथ सर्विस लेन होगी। एलिवेटेड रोड बनाने से मानेसर में जाम की समस्या दूर हो जाएगी और जयपुर जाना आसान होगा। उन्होंने बताया कि मानेसर के बाद बिलासपुर चौक पर जाम की समस्या रहती है। यहां पर भी फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि करीब एक साल के बाद दिल्ली-जयपुर जाम फ्री हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी एनएच-48 पर कई जगहों पर जाम की समस्या रहती है। इसमें खेड़कीदौला टोल, मानेसर, बिलासपुर, पचगांव समेत अन्य जगह शामिल हैं। ऐसे में जयपुर जाने वाले लोग दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जाना पसंद करते हैं। एनएचएआई खेड़कीदौला से हरियाणा बार्डर बावल तक हाईवे को जाम फ्री करने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए अंडरपास और फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। हाईवे के अवैध निकास व प्रवेश द्वार बंद कराए जा रहे हैं। इसके लिए करीब 192 करोड़ की परियोजना पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें