फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रैली के लिए गांव-गांव संपर्क कर लोगों को आमंत्रित कर रही कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना, पटौदी, फर्रुखनगर और गुरुग्राम में की जा रहीं बैठकें
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को प्रस्तावित वोट बचाओ-देश बचाओ रैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोहना, पटौदी, फर्रुखनगर और गुरुग्राम में बैठकें कर लोगों को रैली में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है।
हरियाणा प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और रैली के गुरुग्राम प्रभारी धर्मपाल मलिक लगातार बैठकें कर जिले से अधिक से अधिक लोगों को दिल्ली ले जाने की रणनीति बना रहे हैं। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर टीमें गठित की गई हैं, जो घर-घर जाकर लोगों को रैली के उद्देश्य की जानकारी दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि यह रैली देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए आयोजित की जा रही है। वहीं, यूथ कांग्रेस ने भी रैली की तैयारियों को लेकर ताकत झोंक दी है। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर लोगों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें