फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शिकायत ने खोली विकास के दावों की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। कांग्रेस के नेता राजेश यादव बादशाहपुर ने कहा कि भाजपा के जिला अध्यक्ष की ओर से ग्रीवेंस कमेटी में अपने ही गांव की सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर की गई शिकायत ने ट्रिपल इंजन सरकार के विकास के दावों की पोल खोल दी है। राजेश यादव ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष की शिकायत के अनुसार, धर्मपुर गांव से नानकहेड़ी, बाबूपुर, खेड़की माजरा और श्मशान घाट को जोड़ने वाली सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। चार महीने पहले सीवरेज लाइन डालने के लिए गलियों को खोदा गया, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। गांव को जोड़ने वाले सभी रास्ते खराब पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है और विकास के नाम पर खर्च होने वाले हजारों करोड़ रुपये का कोई हिसाब नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें