फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: झमाझम बरसे बदरा, पारा हुआ नरम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में बुधवार देर रात से शुरू हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। सुबह चार से 10 बजे तक हुई मूसलाधार बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे पिछले कई दिनों से भीषण उमस और गर्मी झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हुई बौछारों से मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से कम है। विभाग ने शुक्रवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। जिले में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। संवाद
विज्ञापन


बुधवार सुबह आठ बजे से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक हुई बारिश
गुरुग्राम - 97 एमएम
कादिपुर-74 एमएम
हरसरु- 74 एमएम
वजीराबाद - 55 एमएम
बादशाहपुर- 13 एमएम
सोहना- 110 एमएम
मानेसर -54 एमएम
पटौदी- 6 एमएम
फर्रुखनगर- 7 एमएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें