फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
-एसीबी ने नगर परिषद पलवल में की कार्रवाई, आरोपी पर था पटवारी का अतिरिक्त कार्यभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए नगर परिषद पलवल के एक क्लर्क को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो नगर परिषद में कार्यरत होने के साथ-साथ अतिरिक्त रूप से पटवारी का कार्य भी देख रहा था।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता धर्म सिंह ने एसीबी को दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि क्लर्क सुनील कुमार उसकी जमीन को नगर परिषद सीमा से बाहर दिखाने के बदले 15 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत की जांच के बाद एसीबी पलवल इकाई की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी को रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया गया। पूरी कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से की गई। इस संबंध में थाना एसवी एंड एसीबी फरीदाबाद में एफआईआर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसीबी प्रमुख एएस चावला ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। भ्रष्टाचार करने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें