फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इंजेक्शन लगाए जाने के डेढ़ घंटे बाद गई बच्चे की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का लगाया आरोप
विज्ञापन


फर्रुखनगर थाने में परिजनों ने दी शिकायत, छानबीन कर रही पुलिस
डेढ़ साल के बच्चे को बुखार, उल्टी-दस्त से दो दिन तबीयत खराब थी



अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र स्थित निजी पॉलिक्लीनिक में बुखार, उल्टी व दस्त से पीड़ित बच्चे को डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के डेढ़ घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। मृत बच्चे के पिता ने फर्रुखनगर थाने में डाॅक्टर के खिलाफ इलाज में लापरवाही बरतने की शिकायत दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और डॉक्टर ने बच्चे को कौन सा इंजेक्शन लगाया व क्या दवाई दी थी, इसकी रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है।
टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) के हरपुरा माडिया निवासी राजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फर्रुखनगर क्षेत्र में परिवार के साथ किराये पर रहता है और निजी कंपनी में काम करता है। उसके डेढ़ साल के बेटे आशु को दो दिन से बुखार के साथ ही उल्टी-दस्त की शिकायत थी। राजू ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10.30 बजे वह बेटे को डॉक्टर को दिखाने के लिए सुदेश पॉलिक्लीनिक लेकर गया था। वहां मौजूद डाॅक्टर राजपाल ने बेटे को इंजेक्शन लगाया व दवाई दी। इसके बाद वे बेटे को घर ले गया। घर पहुंचने के थोड़ी देर बाद बेटे की तबीयत बिगड़ने लगी तो वे वापस पॉलिक्लीनिक लेकर आया तो डाॅक्टर राजपाल ने उसको किसी बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जब वह बेटे को निजी अस्पताल में लेकर गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन



सरकारी डाॅक्टर की पत्नी का है पॉलिक्लीनिक, इलाज के दौरान था मौजूद

सुदेश पॉलिक्लीनिक फर्रुखनगर के सिविल अस्पताल के सरकारी डाॅक्टर राजपाल की पत्नी का बताया जा रहा है। इसे उनकी पत्नी ही संचालित करती है। रविवार सुबह डॉक्टर राजपाल की पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण वे वह कुछ समय के लिए पॉलिक्लीनिक आए थे और इसी दौरान बेटे के परिवार वाले उसको इलाज के लिए लेकर आए। उन्होंने उसे रेफर कर दिया था। वहीं, बच्चे के पिता ने कहा कि दवाई डाॅक्टर राजपाल ने ही दी थी। परिवार वालों का आरोप है कि पॉलिक्लीनिक में इलाज के लिए बच्चे का कोई मेडिकल पर्चा नहीं बनाया गया। डॉक्टर ने बच्चे को इंजेक्शन लगाकर दवाई देकर भेज दिया था।
विज्ञापन



जांच अधिकारी बोले-इंजेक्शन व दवाई के बारे में जानकारी ली
जांच अधिकारी हवा सिंह ने बताया कि बच्चे के परिजनों ने थाने में शिकायत दी है। शिकायत में बच्चे के इलाज में डॉक्टर द्वारा लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। डॉक्टर से बच्चे को लगाए गए इंजेक्शन व दवाई के बारे में जानकारी ली गई है। मामले में जिला स्वास्थ्य विभाग को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें