फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित ई-सिगरेट पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
142 पैकेट ई-सिगरेट बरामद, दो आरोपी किए गिरफ्तार, जमानत पर छोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने 7 अप्रैल को सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में ग्लेरिया मार्केट के पास दबिश देकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित विदेशी ई-सिगरेट व फ्लेवर्ड सिगरेट बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान ड्रग कंट्रोल ऑफिसर के अलावा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पकड़ी गई सिगरेट को भी जब्त करके जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की ओर से इंस्पेक्टर सुनील व एएसआई विनोद को सूचना मिली कि एमएस पान भंडार में प्रतिबंधित ई सिगरेट आदि बेची जा रही हैं। जिस पर टीम बनाकर दबिश दी। जहां से 142 पैकेट ई-सिगरेट बरामद की गई। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार जब्त की गई इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (उत्पादन, निर्माण, आयात, निर्यात, परिवहन, बिक्री, वितरण, भंडारण और विज्ञापन) निषेध अधिनियम, 2019 के तहत प्रतिबंधित हैं। वहीं, सिगरेट बेचने वाले सोनू व शिवमूरत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने दो दुकानें करीब तीन लाख रुपये मासिक किराये पर ली हुई थीं। उन्होंने बताया कि वे दुकान के कर्मचारी हैं और सिगरेट/इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट सहित अन्य तंबाकू उत्पादों की खरीद-बिक्री के कार्य में लगे हुए हैं। सेक्टर-29 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद हुई है। दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था। दोंनों को जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ दिया था। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें