फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध लेने जा रही युवती के गले से चेन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-14 क्षेत्र में सहेलियों के साथ दूध लेने जा रही युवती से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सेक्टर-14 एरिया के पीजी में रहने वाली युवती नीतू ने शिकायत दी है। आरोप है कि मंगलवार रात करीब सवा 9 बजे वह अपनी तीन सहेलियों के साथ पीजी से दूध लाने के लिए निकली। रास्ते में एक बाइक पर दो युवक आए और बगल से गुजरते समय युवती के गले से सोने की चेन छीन ले गए। दोनों बदमाशों की उम्र करीब 25 साल बताई गई है।
बाइक पर आगे बैठे बदमाश ने पीले रंग की टी-शर्ट और पीछे वाले ने हरे रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। इनमें से एक युवती मीनाक्षी ने आरोपियों के चेहरे भी देखे हैं। थाना प्रभारी के अनुसार आस-पास लगे सीसीटीवी के फुटेज जांच करा कर आरोपियों की पहचान के प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। युवतियों को बृहस्पतिवार को फुटेज दिखाने के लिए जांच अधिकारी को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें