फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अदालत परिसर के सी ब्लॉक क्षेत्र में भरा है सीवर का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला अदालत प्रदेश की सबसे बड़ी जिला अदालत मानी जाती है। इसके बावजूद जिला अदालत परिसर में सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है। अदालत परिसर में सफाई व्यवस्था को लेकर पहले भी अधिवक्ताओं द्वारा चिंता व्यक्त की जाती रही है लेकिन आजकल तो अदालत परिसर में सीवरेज का पानी जमा हुआ है। जिला अदालत में कार्यरत अधिवक्ताओं व जिला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष जितेंद्र कौशिक का कहना है कि अदालत के सी ब्लॉक क्षेत्र में सीवर का पानी भरा हुआ है और दिन-प्रतिदिन इस गंदे पानी की मात्रा बढ़ती ही जा रही है। अब विभिन्न संक्रमित बीमारियों के फैलने का अंदेशा भी अधिवक्ताओं व मुवक्किलों को सताने लगा है। उनका कहना है कि इस संबंध में कई बार वर्तमान बार एसोसिएशन व अदालत परिसर का प्रबंधन देखने वाले अधिकारियों से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान होता दिखाई नहीं दे रहा है। उनका कहना है कि अदालत प्रशासन को समय रहते इस दिशा में कार्रवाई करनी चाहिए ताकि संक्रमित बीमारियों का शिकार होने से अधिवक्ता व मुवक्किल बच सकें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें